रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- गूलरभोज। शनिवार को एसडीम की अगुवाई में गूलरभोज के कोपा ठंडा नाला गांव में अवैध रूप से बने कच्चे और पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। इस दौरान हल्के-फुल्के विरोध के बीच तीन जेसीबी की मदद से दो पक्के समेत 26 अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान मेडिकल टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। गूलरभोज के कोपा ठंडा नाला में हरिपुरा जलाशय की द्वितीय बर्म में सिंचाई विभाग की भूमि पर 26 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए थे। 22 नवंबर को नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी भी करवाई गई। शनिवार सुबह 8.30 बजे एसडीम ऋचा सिंह की अगुवाई में पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने हल्का-फुल्का विरोध किया। लेकिन भारी फोर्स की मौजूदगी में 2 घंटे तक चली कार्रवाई में दो पक्के समेत कुल 26 निर्माण को हटाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.