कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। सीएम ग्रिड समेत अन्य खुदाई के चलते पीएनजी की गैस लाइन शनिवार को गूबा गार्डन और किदवई नगर में टूट गई। इससे खुलेआम सड़कों पर गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। तत्काल सीयूजीएल को जानकारी दी गई। मौके पर गैस को बंद कराया गया। लाइन टूटने से करीब 30 से ज्यादा घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए। उनके घरों में खाना बनाने का संकट रहा। शाम तक दोनों जगह की लाइनों को जोड़कर चालू किया गया। मैनेजर मुही खान ने बताया कि दो जगह गैस की लाइन टूटी थी। कुछ देर के लिए संकट था। स्थिति सामान्य हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...