नई दिल्ली, मार्च 7 -- गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई के लिए एक नया सैलरी पैकेज मंजूर किया है। यह सैलरी पैकेज तीन साल के लिए 692 मिलियन डॉलर (करीब 5700 करोड़ रुपये) का है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पैकेज का एक बड़ा हिस्सा परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स (पीएसयू) से जुड़ा है। यह 126 मिलियन डॉलर का है। इन्हें दो बराबर भागों में बांटा गया है और अंतिम भुगतान एसएंडपी 100 इंडेक्स में शामिल कंपनियों के सापेक्ष अल्फाबेट के प्रदर्शन से जुड़ा है। इसका मतलब है कि सुंदर पिचाई की वास्तविक कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले वर्षों में अल्फाबेट का प्रदर्शन कैसा रहता है और उसके शेयरों की कीमत कितनी बढ़ती है।दोगुना हो जाएगा परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स भुगतान यदि अल्फाबेट अपने प्रतिस्पर्धियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.