प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 6 -- मेरठ ट्रिपल मर्डर में गूगल सर्च हिस्ट्री से पूरा केस खुल गया। पुलिस ने हत्यारोपी पवन के मोबाइल की जांच की तो खुलासा हुआ कि उसकी गूगल सर्च हिस्ट्री में पिछले करीब एक माह से साइनाइड और बाकी जहर को लेकर जानकारी की जा रही थी। साइनाइट को कैसे आसानी से लिया जा सकता है और कैसे उपयोग करते हैं, इन बातों की जानकारी पवन कर रहा था। पुलिस ने पवन से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा केस खुल गया। दौराला में तीन अप्रैल को अंकित, बाबूराम और जितेंद्र की शराब पीने के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान अंकित की बहन अलका, अंकित के दोस्त पवन और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि पवन और अलका के बीच प्रेम प्रसंग था और अंकित इस बात को लेकर विरोध करता था। शराब पीकर कई बार अलका के ...