लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ,संवाददाता। अलीगंज इलाके में टेलीग्राम ग्रुप के जरिए गूगल रिव्यू के बदले कमाई का लालच देकर ठगों ने एक युवक से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।अलीगंज के चंद्रलोक सेक्टर-बी निवासी निखिल पांडेय ने बताया कि बीते 24 मार्च को वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए। इसमें गूगल रिव्यू के बदले पैसे देने का दावा बनाया गया। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क देकर भरोसा जीता गया और फिर धीरे-धीरे ज्यादा रकम निवेश करने को कहा गया। ठगों के झांसे में आकर उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 2,02,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब पैसे वापस नहीं मिले तो उसे ठगी का पता चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.