जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- शहर के बिरसानगर और गोलमुरी थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बिहार के पटना स्थित अशोक राजपथ रोड निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार साह, सुल्तानगंज निवासी राजू कुमार और मो. इरफान उर्फ बॉबी शामिल हैं। ये शातिर चोर वारदात को अंजाम देने से पहले गूगल मैप का सहारा लेकर रेकी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर देसी कट्टा, गोली, चांदी की पायल, बिछिया, चोरी में इस्तेमाल होने वाला कटर, हेक्सा ब्लेड समेत अन्य सामान बरामद किया है। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि 17 सितंबर को गोलमुरी थाना क्षेत्र के ऋषभ कुमार के फ्लैट में चोरी हुई थी। इसके अलावा बिरसानगर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.