कौशाम्बी, दिसम्बर 7 -- गूगल मैप के कारण रास्ता भटककर अजुहा पहुंची बारातियों से भरी इनोवा शनिवार रात डिवाडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में उसमें सवार आठ बारातियों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें दो की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। प्रयागराज के पूरामुफ्ती निवासी अंकित कुमार पुत्र लालजी रविवार की रात रिश्तेदारों के साथ इनोवा कार से फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र के अमांव एक शादी समारोह में वर पक्ष की तरफ से शामिल होने गए थे। देर रात सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। अमांव ओवरब्रिज के पास गूगल मैप देखकर रास्ता भटकने पर इनोवा चालक विपरीत दिशा से अजुहा की तरफ आ रहा था। रात करीब 1.30 बजे जैसे ही इनोवा अजुहा कस्बे के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। इसके बाद तेज रफ्तार इ...