बागपत, जून 7 -- आजकल सभी लोग गूगल पर ज्यादा निर्भर है। कहीं भी जाना हो या फिर किसी भी सवाल का जवाब पाना हो तो लोग गूगल पर सर्च करते हैं, लेकिन इसका सहारा लेना कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो जाता है। पिछले काफी समय से गूगल द्वारा रास्ता भटकाए जाने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला शनिवार की सुबह खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में सामने आया। गुजरात के सूरत से कोयला लेकर चांदीनगर के मेवला गांव स्थित भट्ठे पर जा रहा ट्रेलर बड़ागांव की तंग गलियों में फंस गया। आठ घंटे तक ट्रेलर गली में फंसा रहा। जिससे ग्रामीणों का आवागमन भी बंद हो गया। चालक ने बताया कि ईपीई पर चढ़ने के बाद उसने गूगल मैप लगाया था। उसने जो रास्ता बताया, उसी के अनुसार चलता रहा। बड़ागांव में आकर ट्रेलर फंस गया। आठ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने ट्रेलर को गांव से बाहर निकलवाया। उदयप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.