उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव, संवाददाता। बीघापुर कस्बे में गूगल मैप के सहारे शादी समारोह में जा रहे दो युवक रास्ता भटक गए और उनकी कार नाले में लटक गई। हालांकि मौके पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शनिवार सुबह हाइड्रा की मदद से कार को भी नाले से बाहर निकाल लिया गया। बता दें कि इससे पहले भी कई बार गूगल मैप के धोखा दे देने से हादसे हो चुके हैं। बारासगवर थाना क्षेत्र के भगवंतखेड़ा गांव निवासी सूर्यपाल यादव के घर शुक्रवार को शादी समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर के नौबस्ता निवासी संदीप और सुनील कुमार कार से वहां जा रहे थे। रास्ता न पता होने के कारण उन्होंने गूगल मैप में भगवंतखेड़ा गांव की लोकेशन डालकर यात्रा शुरू की। संदीप ने बताया कि गूगल मैप के अनुसार गांव का रास्ता लालकुआं से करीब एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.