उन्नाव, मार्च 8 -- Unnao News: आधुनिक दौर में मोबाइल नेविगेशन और गूगल मैप ने यात्राओं को सुगम जरूर बनाया है, लेकिन इसके अंधाधुंध इस्तेमाल से होने वाले हादसों की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है, जहाँ गूगल मैप के बताए रास्ते पर भरोसा कर शादी समारोह में जा रहे दो युवक रास्ता भटक गए। उनकी कार एक गहरे नाले के किनारे हवा में लटक गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने फुर्ती दिखाई और कार में फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।नहीं थी रास्ते की जानकारी जानकारी के अनुसार, कानपुर के नौबस्ता निवासी संदीप और सुनील कुमार शुक्रवार रात कार से उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र स्थित भगवंतखेड़ा गांव जा रहे थे। वहां सूर्यपाल यादव के घर आयोजित एक शादी समारोह में उन्हें शामिल हो...