गूगल मैप के भरोसे चल रही कार नाले में गिरी; गेट तोड़कर लोगों को निकाला, हापुड़ में टला बड़ा हादसा
संवाददाता, जून 15 -- हापुड़ में मेरठ जाने वाले फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते बंद रास्ते का विकल्प तलाशना एक परिवार को भारी पड़ गया। गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र से मेरठ जा रहा परिवार गूगल मैप के बताए रास्ते पर चला तो उनकी कार प्रीत विहार क्षेत्र में एक नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग अंदर फंस गए और करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार, दादरी के सद्दीकपुरा निवासी मोहम्मद ईशान अपने परिवार के साथ मेरठ के किठौर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। मेरठ की ओर जाने वाले आरओबी पर यातायात बंद होने के कारण चालक ने गूगल मैप की मदद से वैकल्पिक रास्ता चुना। रात करीब 10 बजे कार मैप के निर्देशों का पालन करते हुए हापुड़ के प्रीत विहार क्षेत्र पहुंची और अचानक करीब चार फुट गहरे नाले मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.