गूगल फॉर्म पर करें समझौता से केस निस्तारण का आवेदन: डीएलएसए
जमशेदपुर, जुलाई 8 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पहल 'समाधान समारोह-2026' के तहत लोग आपसी सहमति से विवादों का निस्तारण कर सकते हैं। अभियान में भाग लेने के इच्छुक पक्षकारों के लिए गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अभियान 21 अप्रैल से चल रहा है। 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूर्व सुलह बैठकें जिला, अनुमंडल और तालुका स्तर पर चल रही हैं। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील की कि वे विशेष लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भाग लें और आपसी समझौते से मामले निपटाएं, जिससे समय, धन और अनावश्यक मुकदमेबाजी बच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.