गूगल पे की आईडी हैकर उड़ाए 98 हजार रुपये
हरदोई, मई 25 -- हरपालपुर। ग्राम पलिया में साइबर ठगों ने एक युवक की गूगल पे आईडी हैक कर उसके खाते से 98,000 रुपए पार कर दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पलिया निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि गत 15 मई को दोपहर करीब 2:20 बजे अचानक उनकी गूगल पे आईडी हैक हो गई। इसके बाद खाते से 98,000 रुपए निकल गए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि रकम 'प्रहलाद' नाम के व्यक्ति की यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हुई है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.