नई दिल्ली, अगस्त 17 -- UPI से पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों के बीच इन दिनों MDR यानी Merchant Discount Rate को लेकर चर्चा तेज है। सबसे ज्यादा चर्चा Rs.2,000 की लिमिट की हो रही है। हालांकि, सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सरकार ने अभी Rs.2,000 को UPI पर MDR लगाने की आधिकारिक लिमिट घोषित नहीं किया है। यह आंकड़ा पहले से चली आ रही सरकार की UPI प्रोत्साहन योजना से जुड़ा है और अब संभावित नई शुल्क व्यवस्था की चर्चा में इसे एक संदर्भ के तौर पर देखा जा रहा है।Rs.2,000 का आंकड़ा कहां से आया? सरकार ने छोटे कारोबारियों के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इसमें Rs.2,000 तक के छोटे-मर्चेंट UPI पेमेंट को प्रोत्साहन दिया जाता था। वित्त वर्ष 2024-25 की योजना के तहत ऐसे ट्रांजैक्शन पर लेनदेन मूल्य का 0.15 प्रतिशत तक प...