गूगल पर 15 दिन से खुदकुशी का तरीका खोज रही थी प्रियंका
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- कौशाम्बी के महिला थाने पर तैनात रिक्रूट महिला आरक्षी प्रियंका यादव ने मंगलवार सुबह खुद को रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उसने थाने के दफ्तर में आत्मघाती कदम उठाया था। प्रकरण की जांच के दौरान उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री अहम कड़ी बनकर सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि प्रियंका पिछले करीब 15 दिनों से गूगल पर खुदकुशी से जुड़ी जानकारियां तलाश रही थी। इसके बाद अधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वह तनाव में थी। अब तनाव की वजह तलाशी जा रही है।
सर्च हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस- पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रियंका लगातार ऐसी जानकारी क्यों तलाश रही थी और इस दौरान उसकी किन लोगों से बातचीच हुई। मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट व इंटरनेट सर्च हिस्ट्री की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.