एटा, फरवरी 16 -- यूपी के एटा में 14 फरवरी को खेत में मिले युवक के शव का पुलिस ने मामला सुलझा दिया है। पत्नी ने प्रेमी के लिए युवक की हत्या करवाई थी। खेत में जिस युवक की लाश मिली थी वह स्टांप वेंडर था, जो शराब पीने का आदी था। इससे उनकी पत्नी पहले से ही परेशान थी और सुमित से मधुर संबंध होने के बाद वह पति को मारने के लिए रास्ते ढूंढ़ने लगी। पति को किस तरह से रास्ते से हटाया जाए और वह, उसका प्रेमी पकड़ा भी न जाए। इसे लेकर वह गूगल पर सर्च करती थी। इसके बाद पति की हत्या की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने 13 फरवरी का दिन चुना था। जिससे पति की हत्या के बाद वैलेंटाइन डे पर वो सुमित के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक अजय को दस हजार रुपये एडवांस दिए गए थे और काम होने के कारण और भी रुपये देने की बात ...