बरेली, अप्रैल 28 -- एक युवती गूगल मैंप पर सर्च करके उन्नाव के नवाबगंज की जगह हाफिजगंज में होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए पहुंच गई। यहां आकर पता चला कि सर्च करने में उससे गलती हुई। यहां आकर उसके होश उड़ गए। इसके चलते उसकी परीक्षा छूट गई। हरदोई के शहाबाद निवासी वीरेश सिंह अपनी पत्नी प्रीति देवी को परीक्षा दिलाने के लिए राजकीय इंटर कालेज हाफिजगंज पहुंच गए। जबकि उनके प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवाबगंज उन्नाव अंकित था। प्रीति देवी ने बताया कि उन्होंने गूगल पर स्कूल का नाम सर्च किया था, जिसमें नवाबगंज बरेली का सेंटर सामने आया। यह भी पढ़ें- फ्लैग: होमगार्ड परीक्षा तीन दिन में केन्द्रों पर परीक्षा देने नहीं पहुंचे 16207 अभ्यार्थी उन्होंने जिले के नाम बरेली पर ध्यान नहीं दिया और उन्नाव जिले को नजर अंदाज करने के कारण ...