गूगल पर एक स्टार रिव्यू देने से भड़क गई कंपनी, महिला पर ठोक दिया केस
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- क्या आप गूगल पर किसी कंपनी को रिव्यू के नाम पर एक स्टार दे देते हैं? अगर ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि अमेरिका में एक महिला ऐसा करने पर कानून चक्करों में फंस गई है। दरअसल, जिस कंपनी को उसने गूगल पर एक स्टार रेटिंग दी थी। उस कंपनी ने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इतना ही नहीं कंपनी में मान हानि के लिए महिला से 25,000 डॉलर के हर्जाने की भी मांग की है। स्थानीय मीडिया आउटलेट 'people' की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब महिला ने गूगल पर कंपनी को केवल सिंगल स्टार रेटिंग दी। रिपोर्ट के मुताबिक ओहियो स्थित स्टार मैन्यूफैक्चरिंग इंक ने कोलंबस की रहने वाली जूली वॉटसन के खिलाफ मानहानि मुकदमा दायर किया है। इंडस्ट्रियल सामान बनाने वाली कंपनी का दावा है कि जूली वॉटसन ने दुर्भावनापूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.