नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली। भारत में गूगल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सर्वर और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने गूगल के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें भारत में एआई क्षेत्र में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग अवसरों पर चर्चा हुई। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब गूगल ने अप्रैल में विशाखापट्टणम में अपने 15 अरब डॉलर के एआई हब की आधारशिला रखी थी। माना जा रहा है कि यह परियोजना भारत में एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- AI की वजह से एक और कंपनी में होगी 20% कर्मचारियों की छंटनी, 1100 से अधिक लोगों की जाएगी नौकरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...