संभल, अप्रैल 18 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकरौली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। पूरे गांव में सामाजिक एकता और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि यह शोभायात्रा वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है। जिसमें पूरे ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग रहता है और प्रशासन की भी सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका रहती है। शोभायात्रा में 8 से 10 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। जिनमें डॉ. भीमराव अंबेडकर, माता रमाबाई, रानी अवंती बाई, बाबा साहब का बाल्यकाल, संविधान निर्माण करते अंबेडकर, संत गुरु रविदास और ज्योतिबा फुले की झांकियां प्रमुख रहीं। यह भी पढ़ें- आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोहा इन झांकियों ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.