आगरा, मार्च 21 -- बलकेश्वर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में जय झूलेलाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे में विशेष रूप से मीठे चावल, छोले और मिल्क रोज (मिष्ठान) का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद बड़े प्रेम और उत्साह के साथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान इष्टदेव भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष परमानंद आतवानी, श्याम भोजवानी, जगदीश डोडानी, नंदलाल आयलानी, दौलतराम खूबनानी, बाबूलाल दयानी, प्रदीप वनवारी, कमल जुमानी और बाबू भाई ने पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। अशोक कोड़वानी, रमेश खोरेजा, रामचंद्र हंसानी, कन्हैया लोकवानी और आशीष खत्री ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.