वाराणसी, सितम्बर 11 -- शिवपुर (वाराणसी)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा के समर्थन में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 12 सितंबर को मध्याह्न 12 बजे शोभात्रा शिवपुर रामलीला मैदान से आरंभ होगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां शामिल की जाएंगी। माताएं शंखनाद करती चलेंगी तो युवक डमरुओं का निनाद करते रहेंगे। शोभायात्रा गिलट बाजार, तहसील, भोजूबीर होते हुए महावीर मंदिर पहुंचेगी। वहां इसका समापन होगा। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी ने कहा कि शोभायात्रा के माध्यम से आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रति श्रद्धा एवं भावनाओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...