रामपुर, मार्च 22 -- ग्राम अशोकनगर मानपुर ओझा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व शांति एवं सर्व मंगल की कामना के साथ आयोजित होने वाले 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ सोमवार, 23 मार्च से होगा। इसी उपलक्ष्य पर रविवार को ग्रामीणों ने पुरोहित कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली। नगर कीर्तन के साथ निकली यह कलश यात्रा गांव के राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता गंगा का वरण किया गया। श्रद्धालुओं ने कलश में गंगाजल व प्रतीकात्मक सात समुद्रों का जल भरकर पुनः दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापना की। आयोजन समिति के सदस्य दीपांकर बैरागी ने बताया कि रविवार रात्रि संधि पूजा के उपरांत सोमवार प्रातः से अखंड नाम संकीर्तन प्रारंभ हो जाएगा। इस भक्ति अनुष्ठान की खास बात यह है कि इसमें राजस्थान, उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.