गंगापार, जून 8 -- कौंधियारा क्षेत्र के बेलसारा स्थित श्री हरि धाम सनातन ट्रस्ट द्वारा आयोजित गंगा महोत्सव में रविवार को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। महामंडलेश्वर विनयानंद गिरी के सानिध्य में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए विवाह समारोह में संत-महात्माओं ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। महामंडलेश्वर ने स्वयं पांचों कन्याओं का कन्यादान कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। समारोह में भोजपुरी अभिनेता केके गोस्वामी, लोकगायिका शिल्पी राज सहि...