लखीसराय, अगस्त 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, लखीसराय में शनिवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा आयोजित "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्पकार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने एक साथ देखा और सुना। प्रधानमंत्री के ...