गंगापार, अप्रैल 2 -- क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मंदिरों में श्रृंगार पूजन, अखंड रामचरितमानस पाठ, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वाराणसी-कानपुर हाईवे स्थित अटरामपुर उर्फ नवाबगंज के श्री बालाजी पंचमुखी धाम में पुजारी संजू तिवारी की देखरेख में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन हुआ। इसके उपरांत विधिवत पूजन-अर्चन कर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के जयकारों से गूंज उठा। वहीं लालगोपालगंज स्थित हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी, रामू अग्रवाल, अनिल सोनी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.