गूंजती रहीं 'या हुसैन' की सदाएं
हरदोई, जून 18 -- सण्डीला। माहे मोहर्रम की पहली तारीख पर कस्बा महेतवाना में मरहूम चौधरी क़ासिम रज़ा साहब के इमामबाड़े से ज़री का जुलूस पूरे अकीदत, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदाने कर्बला की कुर्बानियों को याद किया। जरी का जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ छोटा चौराहा पहुंचा। वहां गश्त करने के बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस इमामबाड़े पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पूरे मार्ग में "या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं और माहौल गम व अकीदत से सराबोर रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- कर्बला के मंजर ताजा कर गमगीन माहौल में निकला जुलूस जुलूस के समापन पर आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.