सहारनपुर, जुलाई 11 -- यूपी के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बड़ागांव क्षेत्र में एक गूंगे-बहरे युवक की शादी के नाम पर दो लाख रुपये की कथित ठगी कर ली गई। आरोप है कि शादी के महज चार दिन बाद दुल्हन घर छोड़कर चली गई। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये मामला बड़ागांव के नन्हेड़ा खुर्द गांव का है। यहां के रहने वाले कीरथपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके गूंगे-बहरे भाई वेदपाल की शादी कराने के लिए कुलदीप राणा के माध्यम से मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित अणेच गांव निवासी प्रदीप से संपर्क हुआ। आरोप है कि प्रदीप ने उसकी मुलाकात सहारनपुर की रहने वाली आरती सैनी से कराई, जिसने शादी कराने के लिए दो ला...