जहानाबाद, मार्च 30 -- भटक रही महिला के घर का अबतक नहीं मिल रहा कोई सुराग डायल 112 की टीम द्वारा आसपास के गांवों में घूम-घूमकर कर रही है पूछताछ करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेलारपुर गांव में भटकती हुई एक गूंगी महिला पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गई है। महिला अपने घर का पता बताने में असमर्थ है, जिसके कारण उसे सुरक्षित घर पहुंचाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी कि एक गूंगी महिला गांव में इधर-उधर भटक रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाना लेकर आई। बताया जाता है कि महिला अपने साथ एक झोले में मछली लिए हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बाजार से लौटने के दौरान रास्ता भटक गई होगी। थाने में लाने के बाद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.