रांची, फरवरी 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुफ़ू बड़का टोली में बुधवार रात 38 वर्षीय पौलुस गुड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार पौलुस बुधवार रात करीब आठ बजे भोजन के बाद घर से बाहर निकला था। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अक्सर भोजन के बाद टहलने निकल जाता था, इसलिए उसके बाहर जाने को गंभीरता से नहीं लिया गया। भोजन से पहले घर के कुछ सदस्यों के साथ उसकी हल्की कहासुनी भी हुई थी। गुरुवार सुबह परिजन जब घर के समीप बारी स्थित खलिहान पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.