कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के गुढ़ा शेरपुर गांव में गुरुवार रात में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण,नगदी व कीमती सामान पार दिया।जानकारी होते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है।गुढ़ा शेरपुर गांव के रहने वाले संजय सिंह कानपुर में रहकर पीएसआईटी में नौकरी करते हैं। जबकि उनके पिता सूरत सिंह गांव के बड़े किसान हैं। गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद सूरत सिंह व उनके छोटे पुत्र मधुराम घर के बाहर कमरे में आकर लेट गए थे, जबकि संजय की पत्नी मंजू व मधुराम की पत्नी कुसमा घर के अंदर कमरे में लेटी थीं। रात में चोर उनके घर के पीछे की दीवार से छत पर आने के बाद नीचे उतरे। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी व बक्शे के ताले त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.