मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मुजफ्फरनगर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को गुड़ मंडी पहुंचकर भीषण अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों का हाल जाना और स्थलीय निरीक्षण किया। सात मई को मंडी स्थित व्यापारी शुभम गुप्ता एवं प्रवीण गुप्ता की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ था। घटनास्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री ने पीड़ित व्यापारियों को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने निदेशक मंडी समिति व अन्य उच्चाधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए कि तत्काल तकनीकी निरीक्षण कर नुकसान का सटीक आंकलन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को नियमानुसार जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में आग से पांच लाख का नुकसान मंडी परिसर में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.