बागपत, अप्रैल 3 -- गुड फ्राइडे के अवसर पर बागपत के क्रिस्टु ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, त्याग और बलिदान की स्मृति में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु की क्रूस यात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों व अनुयायियों नेक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का सजीव मंचन प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर डा. जेस्सी जॉस द्वारा प्रार्थना के साथ की गई। उन्होंने अपने संबोधन में प्रभु यीशु के प्रेम, करुणा और क्षमा के संदेश को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान बाइबिल पठन, भजन गायन एवं क्रूस की 14 अवस्थाओं का चिंतन किया गया। विद्यालय के चैपल में आयोजित प्रार्थना सभा में सिस्टर एवं शिक...