गुड़-चीनी से चावल-प्याज तक महंगा, त्योहारों से पहले बढ़ा रसोई का बजट
सुपौल, अगस्त 27 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले एक पखवाड़े में गुड़-चीनी से लेकर चावल और प्याज तक के दाम बढ़ गए हैं। चीनी की कीमत में 16 से 18 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि गुड़ 20 रुपये किलो तक महंगा हो गया है। चावल की कीमत में चार से दस रुपये और प्याज में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक उछाल आया है। रोजमर्रा के खाद्य सामान की कीमत बढ़ने से आम परिवारों की चिंता बढ़ गई है। रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी, तीज और नवरात्र जैसे पर्व आने हैं। इन त्योहारों में घरों में मिठाई, पुआ-पकवान और विशेष भोजन बनने से गुड़-चीनी की मांग बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को त्योहार मनाने के लिए घरेलू बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। शहर के बाजार में पड़ताल के दौरान खाद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.