गोपालगंज, अगस्त 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत गुड़ उत्पादन के लिए इच्छुक निवेशकों को अनुज्ञप्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिला ईख पदाधिकारी और ईख विकास के सहायक निदेशक ने बताया कि विभिन्न क्षमताओं के तहत गुड़ इकाई स्थापित करने को इच्छुक निवेशक लाईसेंस के लिए ऑनलाईन पोर्टल ccs.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। गुड़ इकाई गोपालगंज जिले के भोरे, कटेया विजयीपुर एवं पंचदेवरी प्रखण्डों के अपरम्परागत आरक्षित ग्रामों में स्थापित की जानी है। लघु गुड़ इकाई की स्थापना पर पूंजी लागत का 50 प्रतिशत या अधिकत्तम 06 लाख रुपए अनुदान मिलेगा। जबकि, मध्यम गुड़ इकाई के स्थापना पर पूंजी लागत का 50 प्रतिशत या अधिकत्तम 15 लाख रुपए अनुदान देय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...