चक्रधरपुर, फरवरी 11 -- चक्रधरपुर। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुड़ासाई गांव में चक्रधरपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया। इस दौरान आबकारी विभाग ने शराब बनाने वाली भट्ठी को तोड़ दिया। साथ ही सभी समानों को भी नष्ट कर दिया। आबकारी विभाग लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रही हैं ताकि नगर परिषद चुनाव के दौरान अवैध शराब निर्माण और वितरण पर रोक लगाया जा सके। ताकि चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ठंग से संपन्न हो सके। इस अभियान में चक्रधरपुर पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग के कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.