रांची, मार्च 22 -- मांडर,प्रतिनिधि। मांडर प्रखंड के गुड़गुड़जाड़ी गांव में रविवार को सरहुल पर शोभायात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जुलूस निकालकर प्रकृति पर्व के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। गांव के पहान मनोज उरांव ने झखरा में सरहुल पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद सरना विकास समिति के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांव से होते हुए हाड़हा टोंगरी फुटबॉल मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में मांदर और नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। मैदान पहुंचने पर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा समिति की ओर से पहान मनोज उरांव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.