बक्सर, दिसम्बर 10 -- युवा के लिए --------- अधिकारी नदारद अनुशासन तथा विलंब का हवाला देकर गेट खोलने को तैयार नहीं विद्यालय पहुंचने पर गेट बंद होने के चलते प्रवेश नहीं मिल सका ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में अधिकारी व कर्मी किस तरह से लेट लतीफ आते हैं इसका नजारा बुधवार को देखने को मिला। अपनी समस्या को लेकर गुहार लगाने के लिए नगर पंचायत के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की दर्जनों छात्राएं दस बजे प्रखंड मुख्यालय पहुंची। लेकिन, कोई अधिकारी उस समय मौजूद नहीं थे। इसके बाद सभी छात्राएं अधिकारियों को बिना अपनी समस्याएं सुनाएं ही निराश भाव से वापस लौट गई। बताया जाता है कि शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के पास स्थित प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की एक दर्जन से अधिक छात्राओं को 9:30 के बाद विद्यालय पहुंचने पर गेट बंद होने ...