पुणे, जून 27 -- Ketan Agarwal murder case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस हिरासत में मौजूद सिया और चेतन चौधरी लगातार हत्या की प्लानिंग को लेकर अपनी कहानी बता रहे हैं। इसी बीच केतन अग्रवाल के परिवार ने सिया और चेतन के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कई खुलासे किए हैं और सिया के खिलाफ कई आरोप भी लगाए हैं। इसमें दावा किया गया है कि कैसे जब 4 जून को केतन ने सिया को लोहगढ़ ले जाने से इनकार कर दिया था, तो वह गुस्सा हो गई थी और उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की खौफनाक साजिश का शिकार हुए केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने 23 जून को थाने में जाकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने दावा किया है ...