गुस्सैल संग हिंसक बना रही गर्मी, बिगड़ रहा हार्मोन सिस्टम
कानपुर, मई 25 -- कानपुर। भीषण गर्मी अब लोगों के व्यवहार पर भी असर डालने लगी है। तापमान बढ़ने के साथ चिड़चिड़ापन, गुस्सा और छोटी-छोटी बातों पर हिंसक होने के मामले बढ़ रहे हैं। मनोचिकित्सकों का कहना है कि तेज गर्मी के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव इसकी बड़ी वजह हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक तापमान में शरीर का स्ट्रेस रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय हो जाता है। इससे शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। कॉर्टिसोल अधिक होने पर व्यक्ति मानसिक दबाव, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस करता है, जबकि एड्रेनालिन बढ़ने से प्रतिक्रिया तेज और आक्रामक हो सकती है। यही कारण है कि मामूली विवाद भी कई बार झगड़े का रूप ले लेते हैं।जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. धनजंय चौधरी बताते हैं कि लगातार पस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.