रांची, अप्रैल 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत गुस्सा अम्बा टोली में गुरुवार को ग्रामसभा आयोजित की गई। इसमें सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग को आमंत्रित कर ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कर्रा अंचल में जमीन ऑनलाइन प्रक्रिया, सड़क, नाली, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन और रोजगार जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं जिला स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों तक ग्रामीणों की मांग पहुंचाने का भरोसा दिया। गुस्सा अम्बा टोली गांव में वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंन...