लखनऊ, अप्रैल 6 -- नगर निगम पर विपक्ष के पार्षदों और उनके इलाकों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा अपने पार्षदों और नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह फर्श पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने खूब नारेबाजी भी की। सपा विधायक का कहना था कि पिछले कई दिनों से उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी, सड़क और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। लेकिन, नगर निगम की लापरवाही से कोई काम नहीं हो रहा है। क्षेत्र में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और नगर निगम ने जल कर बढ़ा दिया। रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि तमाम समस्याएं है पर नगर निगम क्षेत्र उन्हें दूर नहीं कर पा रहा है। जगह-जगह कूड़ के ढेर लगे हैं जिस वजह से बीमार...