गुस्साई महिलाओं ने घेरा निगम, एसडीएम सहित कई अधिकारी फंसे
फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद, चार वर्ष से गली निर्माण की मांग कर रहीं वार्ड नंबर 12 लक्ष्मीनगर की महिलाओं का धेर्य शुक्रवार को टूट गया। नगर निगम पहुंची महिलाओं ने यहां पर हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। निगम के मुख्य द्वार पर कब्जा कर लिया। महिलाओं के आक्रोश एवं सवालों के आगे निगम के अधिकारी भी बेबस खड़े दिखाई दिए। वार्ड संख्या 12 लक्ष्मीनगर (ककरऊ) की दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने गली के निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम के मुख्य द्वार पर हंगामा किया। मुख्य प्रवेश द्वार पर महिला एवं पुरुषों के जमे रहने से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर सहित निगम के कई अधिकारी निगम में ही थे, उनके वाहन भी यहां से नहीं निकल पाए। हंगामा करने वाली गुस्साई महिलाओं का कहना था कि वह चार वर्ष से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.