चाईबासा, अप्रैल 7 -- गुवा, संवाददाता। सशक्त संयुक्त मोर्चा की ओर से रविवार देर शाम गुवा रामनगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी मुकेश लाल ने की। बैठक में गुवा सेल प्रबंधन को पत्र लिखकर बहाली प्रक्रिया में हो रही कथित अनियमितताओं के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गुवा सेल में कार्यरत ठेकेदार द्वारा स्थानीय कुशल बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। चयन प्रक्रिया में अनुचित तरीकों के इस्तेमाल और भारी धनराशि के लेन-देन की भी बात सामने आई है। साथ ही, गुवा अयस्क खदान से जुड़ी कुछ यूनियनों की संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है। ज्ञात हो कि सशक्त संयुक्त मोर्चा (सीटू, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ, झारखंड मजदूर यूनियन, भारतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.