चाईबासा, अप्रैल 24 -- गुवा, संवाददाता। स्थानीय ग्रामीणों की बहाली को लेकर गुवा क्षेत्र में आंदोलन एक बार फिर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। आगामी 5 मई को सेल प्रबंधन और 18 गांव के मुंडा-मानकी संघ के बीच प्रस्तावित वार्ता को लेकर गुरुवार को कोड़ा आवास में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि यदि इस वार्ता में बहाली को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो 6 मई से सेल का चक्का जाम किया जाएगा। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन लगातार स्थानीय गांव वासियों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रहा है। यह भी पढ़ें- गुवा सेल में आयरन ओर अनियमितता का मामला, मधु कोड़ा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग वक्ताओं ने कहा कि अब इस स्थिति को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...