चाईबासा, अप्रैल 23 -- गुवा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा सेल खदान क्षेत्र के जीरो प्वाइंट का दौरा कर आयरन ओर की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयरन ओर क्रशिंग से जुड़े टेंडर में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेकेदार द्वारा आयरन ओर का क्रशिंग किए बिना ही बिल पास करा लिया गया है, जिसके बाद उन्होंने स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बड़ी मात्रा में आयरन ओर बिना क्रशिंग के ही जीरो प्वाइंट पर जमा कर रखा गया है। यह आयरन ओर पहाड़ के समान ढेर के रूप में पड़ा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि क्रशिंग कार्य सही तरीके से नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- 5 मई की वार्ता पर टिकी निगाहें, बहाली नहीं हुई तो 6 मई से चक्का जाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.