गुवा सेल माइंस में आंदोलन समाप्त, काम पर लौटे श्रमिक
चाईबासा, मई 14 -- गुवा, संवाददाता। गुवा स्थित सेल माइंस क्षेत्र में पिछले 72 घंटे से जारी बंद और चक्का जाम आंदोलन आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पहल और नेतृत्व में समाप्त हो गया। कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद बुधवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अध्यक्षता में प्रशासन, सेल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच निर्णायक बैठक हुई, जो देर रात तक चली। वार्ता में सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। समझौते के तहत खदान प्रभावित 18 गांवों समेत 19 गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। रांजाबुरू खदान में कार्यरत मां सरला ठेका कंपनी तत्काल 50 स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी। यह भी पढ़ें- गुवा सेल माइंस आंदोलन समाप्त, मधु कोड़ा की पहल पर बनी सहमति साथ ही भविष्य में गुवा खदान क्षेत्र में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.