चाईबासा, नवम्बर 29 -- गुवा । गुवा सेल खदान के सिविल विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। शौचालय टैंक की सफाई का कार्य सोना कंस्ट्रक्शन के कॉन्ट्रैक्टर मोहम्मद इस्लाम को 19 लाख रुपये के टेंडर के तहत दिया गया है। वहीं, टैंक सफाई में लगे मजदूरों को बुनियादी सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। यह गंभीर आरोप झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने लगाया है। श्री पांडे ने बताया कि टैंक सफाई में लगे मजदूर सेमी-स्किल्ड श्रेणी में आते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित 664 रुपये प्रतिदिन की जगह मात्र 350 रुपये ही दिए जा रहे हैं। यह न केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन है बल्कि टेंडर राशि के दुरुपयोग की ओर भी संकेत करता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्य में ठेकेदार ही नहीं, बल्कि उच्च स्तर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.