चाईबासा, मार्च 7 -- गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में शुक्रवार देर शाम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका मजदूरों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। गुवा सेल खदान में प्रबंधन द्वारा एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिसका यूनियन कड़ा विरोध करेगी। एमडीओ लागू होने से मजदूरों का शोषण बढ़ेगा और ठेका मजदूरों व स्थायी कर्मियों की नौकरी पर भी खतरा मंडराएगा। उन्होंने मजदूरों से एकजुट होकर सेल प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया।पांडे ने कहा कि यदि एमडीओ लागू किया गया तो मजदूरों को मेडिकल सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, शिक्षा व्यवस्था जैसी कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा। साथ ही मजदूरों से 12 घंटे तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.