चाईबासा, अगस्त 8 -- गुवा। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बच्चों एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुवा स्थित सेल डीएवी पब्लिक स्कूल एवं मध्य विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डीएवी स्कूल में छात्रों को लिया नशामुक्त समाज का संकल्पकार्यक्रम का उद्देश्य ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से संचालित राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। बच्चों को नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों...